अस्पताल परिसर को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर नारायणगंज सीएचसी में किया पौधारोपण
मंडला महावीर न्यूज 29. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। सीएचसी नारायणगंज सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल के मार्गदर्शन में अशोक के पौधे, गुलमोहर और करंज के पौधे रोपित किये गए। यह पहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संतुलन में योगदान देने के उद्देश्य से की गई है। पौधारोपण कार्यक्रम में नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पौधारोपण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल, कमलेश सिंह, मोनिका सिंगरौरे, प्रमिला पुष्पकार, सोनिका उइके, कैलाश सोनी, छाया समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हुए। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल ने कहां कि यह पौधारोपण न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीजों और कर्मचारियों को भी एक स्वच्छ और शांत वातावरण प्रदान करेगा।
जनप्रतिनिधियों ने भी किया अस्पताल परिसर में पौधारोपण
बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नारायणगंज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सहभागिता देते हुए सीएचसी परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रतनसिंह ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष किशन तेकाम, सुशांत अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, मृदु साहू, पडरिया सरपंच राजकुमार तेकाम, उपसरपंच विवेक सोनी, सचिव अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।









