महंगाई की अर्थी निकालकर किया उग्र प्रदर्शन, नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा

नारायणगंज में कांग्रेस का हल्लाबोल

महंगाई की अर्थी निकालकर किया उग्र प्रदर्शन, नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा

  • विधायक चैन सिंह वरकड़े के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
  • जनता की जेब और युवाओं के भविष्य पर डाका डाल रही सरकार- विधायक चैनसिंह

मंडला महावीर न्यूज 29. देश में लगातार बढ़ती कमरतोड़ महंगाई, पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों और लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणगंज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में विशाल और उग्र विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश फूटा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ अनोखा और तीखा आक्रोश जताते हुए महंगाई की अर्थी निकाली। यह अर्थी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर भ्रमण के बाद ब्लॉक कांग्रेस द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर जल्द से जल्द व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की गई।

युवाओं के भविष्य और जनता की जेब पर डाका डाल रही सरकार 

निवास विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैन सिंह वरकड़े ने वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज रसोई गैस से लेकर ईंधन और रोजमर्रा का हर सामान आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुका है। इसके साथ ही नीट जैसी देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा का पेपर लीक होना बेहद शर्मनाक है। यह साबित करता है कि सरकार युवाओं को निष्पक्ष रोजगार और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। विधानसभा प्रभारी राजेश तिवारी एवं जगदीश सैनी ने भी अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता और युवाओं के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।

वरिष्ठ नेताओं और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी 

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ज्योतिषी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रितेश सोनी और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रियांश अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, मंडलम अध्यक्षों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदर्शन के दौरान मानन लाल सोनी, रघुनंदन विश्वकर्मा, गुलाब परस्ते, अशोक पटेल, नरेश सोनी, गुन्ना सिंगरोरे, प्यारी बाई, रीना परते, बलराम साहू, विपिन सोनी, विपिन सोनी, संदीप सोनी, हिरदेश साहू, रुक्मणी कूड़ापे, बंटू सेन, आकाश सेन, गुलाब, पुन्ना लाल, मुकेश सोनी, सुबोध सोनी, अंतराम, संजय साहू, संजय भवेदी, अनिल यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर युवा कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि यदि सरकार ने जल्द ही बेलगाम महंगाई पर रोक नहीं लगाई और पेपर लीक के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा।


 

Leave a Comment