श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ, आज से बहेगी भक्ति की रसधारा

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ, आज से बहेगी भक्ति की रसधारा

  • झंडा चौक राजीव कालोनी में आज 1 जून से शुरू होगी भागवत कथा
  • भव्य कलश यात्रा और कृष्ण जन्मोत्सव सहित होंगे कई दिव्य कार्यक्रम

मंडला महावीर न्यूज 29. जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम पंचायत देवदरा स्थित झंडा चौक, राजीव कॉलोनी में आज सोमवार से एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत होने जा रही है। स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से यहाँ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज 01 से 7 जून तक किया जाएगा। इस पावन कथा के व्यास देवगाँव वाले पंडित कुलदीप महाराज होंगे, जिनके मुखारविंद से क्षेत्रवासी भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान करेंगे।आयोजन समिति की महिला मंडल ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहां कि धार्मिक उत्सव की शुरुआत 1 जून को भव्य एवं आकर्षक कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद 2 जून को श्री कृष्ण जन्म उत्सव, 5 जून को बाललीला व गोवर्धन पूजा और 6 जून को श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह का प्रसंग धूमधाम से मनाया जाएगा। कथा के अंतिम दिन, 7 जून को कन्या भोज, हवन पूजन और विशाल भंडारे महाप्रसाद वितरण के साथ इस ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहूति की जाएगी।

बताया गया कि सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति झंडा चौक राजीव कॉलोनी की महिला मंडल ने जिले के समस्त धर्मप्रेमियों व श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पंडाल सजकर तैयार है।


 

Leave a Comment