मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले को दीं अनेकों सौगातें
- विकास और विरासत के मंत्र को लेकर चल रही है प्रदेश सरकार
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के समग्र विकास की ओर दे रहे विशेष ध्यान
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय तथा 4 नवीन सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया
- इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व् शुभारंभ किया
शुजालपुर में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव: अभी सरकार के सिर्फ ढाई साल हुए हैं, विकास की तस्वीर तो अभी और बदलना बाकी है
- जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार
- बचे हुए ढाई वर्षों में स्थापित होंगे विकास के नए आयाम: मुख्यमंत्री
शुजालपुर/मंडला महावीर न्यूज 29. शाजापुर जिले के शुजालपुर प्रवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी सरकार की उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होने और स्थानीय किसानों से संवाद करने के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
ढाई साल बेमिसाल, आगे और तेज होगी विकास की रफ्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “अभी तो हमारी सरकार के सिर्फ ढाई वर्ष पूरे हुए हैं और इस अल्प अवधि में ही हमारी सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा गरीबों के कल्याण और उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं।”
भविष्य के लिए खींचा बड़ा खाका
सरकार के आगामी कार्यकाल पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “अभी आगे भी ढाई वर्ष का समय शेष है; तो आप स्वयं कल्पना कीजिए कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश के भीतर विकास और जन-कल्याण के कितने नए आयाम स्थापित होंगे।”
मुख्यमंत्री के इस बयान से साफ है कि आने वाले दिनों में सरकार पूरी ताकत के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था, युवा रोजगार और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को और गति देने वाली है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
शुजालपुर को बड़ी सौगात
सीएम डॉ. मोहन यादव ने की इंजीनियरिंग कॉलेज और कालापीपल तक टू-लेन सड़क निर्माण की घोषणा
- शाजापुर जिला प्रवास पर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
- शुजालपुर-कालापीपल क्षेत्र को मिलीं कई नए विकास कार्यों की स्वीकृतियां
शुजालपुर/मंडला महावीर न्यूज 29. शाजापुर जिले के शुजालपुर प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों की एक बड़ी सौगात दी है। स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने और आमजन से संवाद करने के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षा को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना को हरी झंडी
क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर में एक नवीन इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना करने की आधिकारिक घोषणा की है। इस कॉलेज के खुलने से शाजापुर सहित आसपास के जिलों के छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।
कालापीपल तक बनेगी टू-लेन सड़क, आवागमन होगा सुगम
क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक बड़े मार्ग निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, “पुलिस चौकी शुजालपुर से वाया भीलखेड़ी, मैहरखेड़ी होते हुए कालापीपल तक टू-लेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा।” इस टू-लेन मार्ग के बन जाने से दर्जनों गांवों का आपस में संपर्क बेहतर होगा और राहगीरों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
अन्य विकास कार्यों को भी मिली मंजूरी
इन दो बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुजालपुर और कालापीपल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अन्य कई महत्वपूर्ण निर्माण एवं विकास कार्यों को भी मंच से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी जरूरत को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
⇓
गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार-सीएम डॉ. मोहन – Mahaveer News 29
गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार-सीएम डॉ. मोहन









