मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज सतना और सिंगरौली दौरा: विकास कार्यों की देंगे बड़ी सौगात सिंगरौली स्थापना दिवस म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज सतना और सिंगरौली दौरा

विकास कार्यों की देंगे बड़ी सौगात

  • सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव का करेंगे उद्घाटन
  • उज्ज्वला योजना और पेंशन हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि वितरण

भोपाल/मंडला महावीर न्यूज 29.  मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 23 मई को प्रदेश के सतना और सिंगरौली जिलों के तूफानी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सिंगरौली में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, साथ ही जिले के स्थापना दिवस महोत्सव का भव्य शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उनका मिनट-टू-मिनट शेड्यूल इस प्रकार है:

रीवा होते हुए दोपहर में सतना पहुँचेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 11:10 बजे राजधानी भोपाल से हवाई मार्ग द्वारा रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:30 बजे वे रीवा से सतना पहुंचेंगे, जहाँ वे स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इसके बाद दोपहर 01:30 बजे सतना से सिंगरौली के एनसीएल ग्राउंड के लिए रवाना होंगे।

सिंगरौली में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन और संगठन की बैठक

दोपहर को सिंगरौली आगमन के पश्चात मुख्यमंत्री एनसीएल ग्राउंड में बनने वाले भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन कर खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देंगे। इसके बाद दोपहर 02:40 बजे वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय सिंगरौली पहुंचेंगे, जहाँ वे स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेंगे।

उज्ज्वला और पेंशन योजना की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण

दोपहर 03:15 बजे मुख्यमंत्री एनटीपीसी सिंगरौली के उमंग भवन पहुंचेंगे। यहाँ आयोजित मुख्य प्रशासनिक कार्यक्रम में वे क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न लोक-कल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसी मंच से मुख्यमंत्री ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ और ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ के हजारों हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) करेंगे।

सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव 2026 का भव्य उद्घाटन

विभिन्न कार्यक्रमों के बाद सायं 05:30 बजे मुख्यमंत्री सूर्य गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इसके पश्चात, रात्रि 07:45 बजे वे राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम सिंगरौली पहुंचेंगे, जहाँ वे मुख्य अतिथि के रूप में “सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव 2026” का गरिमामयी उद्घाटन करेंगे।

स्थापना दिवस के सांस्कृतिक और गौरवमयी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, मुख्यमंत्री रात्रि 10:00 बजे वापस सूर्य गेस्ट हाउस लौटेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार की रात्रि सिंगरौली में ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।


Leave a Comment