अचानक फटा टायर, अनियंत्रित हुआ वाहन

अचानक फटा टायर, अनियंत्रित हुआ वाहन

तेज रफ्तार कार का टायर फटने से डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे 6 यात्री

  • टायर पंचर होने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार
  • स्थानीय लोगों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकले सभी सवार

मंडला महावीर न्यूज 29. नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। जबलपुर से मंडला की ओर आ रही एक कार का अगला टायर अचानक फट जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराया। इस दुर्घटना के समय कार में कुल छह लोग सवार थे, जो चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए।जानकारी अनुसार कार चालक गणेश प्रसाद धुर्वे जबलपुर से मंडला की ओर सामान्य गति से आ रहे थे। नारायणगंज के समीप पहुंचते ही अचानक कार का अगला टायर पंचर हो गया, जिससे चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों ने की मदद 

हादसे के तुरंत बाद घटना स्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए कार के अंदर फंसे सभी छह यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।

यातायात हुआ प्रभावित 

दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सामान्य कराया गया। स्थानीय निवासियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने से पहले टायरों और वाहन की तकनीकी स्थिति की जांच अवश्य करें ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।


Leave a Comment