नारायणगंज एनआरसी में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
32 बच्चों की हुई जांच, 12 बच्चे पाए गए भर्ती योग्य
- नारायणगंज एनआरसी में उमड़े विभिन्न सेक्टरों के ग्रामीण
- 12 कुपोषित बच्चों को भर्ती करने की दी समझाइश
मंडला महावीर न्यूज 29. महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणगंज के अंतर्गत एनआरसी केंद्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करना और कुपोषण की पहचान कर उन्हें उचित उपचार दिलाना है।
शिविर के दौरान कुल 32 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें सेक्टर चिरईडोंगरी से 2, परिक्षेत्र नारायणगंज-2 से 3, मानेगांव से 4, छपरा से 3, बबलिया से 2, जुझारू से 8 और सेक्टर नारायणगंज क्रमांक-1 से 8 बच्चे शामिल हुए।
जांच के बाद विशेषज्ञों ने पाया कि कुल 12 बच्चे एनआरसी में भर्ती किए जाने योग्य हैं। इनमें से 2 बच्चों को तत्काल केंद्र में भर्ती कर लिया गया है, जबकि शेष 10 बच्चों के अभिभावकों को उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए केंद्र में भर्ती कराने हेतु आवश्यक समझाइश दी गई है।
Post Views: 129











