जंगल में भीषण आग का तांडव

Advertisements

देवडोंगरी के जंगल में भीषण आग का तांडव

10 एकड़ से अधिक वन क्षेत्र खाक, वन विभाग की टीम मौके से नदारद

  • बिजली का तार टूटने से भड़की आग
  • निवास-मंडला मार्ग के पास धू-धू कर जला जंगल
  • ग्रामीणों और दमकल ने संभाला मोर्चा

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास-मंडला मार्ग पर स्थित ग्राम देवडोंगरी के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। इस अग्नितांडव ने देखते ही देखते लगभग 10 एकड़ से ज्यादा वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बेशकीमती वन संपदा को भारी नुकसान पहुँचा है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जंगल के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। सूखी पत्तियों और सूखी घास ने तुरंत आग पकड़ ली, जिसने तेज हवाओं के चलते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए निवास डायल 112 और दमकल वाहन तत्काल मौके पर पहुँचे।

वन विभाग की लापरवाही आई सामने 

इस गंभीर घटना के दौरान वन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। आग लगने की सूचना के बावजूद विभाग की टीम लंबे समय तक मौके से नदारद रही। विभाग की अनुपस्थिति में स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि तेज हवाओं के कारण आग की लपटें लगातार फैल रही हैं, जिससे बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में वन विभाग की इस बेरुखी को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।



रिपोर्टर – रोहित प्रशांत चौकसे 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles