लंबे समय से फरार 3 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

Advertisements

हिरदेनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लंबे समय से फरार 3 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

  • एसपी के निर्देश पर चला अभियान
  • फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा
  • कोसम घाट, बकौरा और सेमरखापा के आरोपी धराए, न्यायालय में हुए पेश

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा जिले में फरार अपराधियों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिरदेनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी पुलिस ने लंबे समय से कानून की आँखों में धूल झोंक रहे तीन स्थायी वारंटियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी 

चौकी प्रभारी हरछठ ठाकुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बुधवार 15 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। पुलिस ने वारंटियों की तलाश के बाद उन्हें विधिवत हिरासत में लिया और कागजी कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है।

पकड़े गए आरोपी 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटियों में मनीष जांघेला (25 वर्ष), निवासी ग्राम कोसम घाट। पंजू उर्फ रिंकू भैना (30 वर्ष), निवासी ग्राम बकौरा और देव कुमार सिंगौर (33 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरखापा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।



 

Leave a Comment