जल संरक्षण के लिए जन अभियान परिषद ने भरी हुंकार

जल संरक्षण के लिए जन अभियान परिषद ने भरी हुंकार

छात्रों ने रैली निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश

  • कल के लिए जल बचाना जरूरी
  • सीएमसीएलडीपी छात्रों ने ली जल संवर्धन की शपथ
  • ग्रामीणों से संरक्षण की अपील

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नारायणगंज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पानी के महत्व के प्रति जागरूक करना और गिरते जलस्तर को रोकने के लिए प्रेरित करना था।रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया और जल है तो कल है के नारों के साथ ग्रामीणों को जल बचाने का संदेश दिया। रैली के समापन पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और नागरिकों को जल संवर्धन हेतु शपथ दिलाई गई। परिषद के सदस्यों ने निवेदन किया कि वर्षा जल को रोकने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करें ताकि भविष्य के लिए जल सुरक्षित रहे।इस कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक संतोष झरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ समस्त परामर्शदाता राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, सुरेश सोनी, सुमित हथाले एवं इंद्रा उइके ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में पांचों कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।



 

Leave a Comment