एनएच-30 पर धू-धू कर जला ट्राला

Advertisements

एनएच-30 पर धू-धू कर जला ट्राला

चलती गाड़ी बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

  • फूलसागर के पास मोड़ पर भीषण हादसा
  • नेशनल हाईवे पर चलते ट्राला में लगी आग, मची अफरा-तफरी

मंडला महावीर न्यूज 29. कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। फूलसागर के पास स्थित वेलवेदर स्कूल के सामने मोड़ पर शाम करीब 5.30 बजे एक चलते ट्राला में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि आग भड़कते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्राला सामान्य गति से चल रहा था, इसी दौरान अचानक उसके केबिन से धुंआ उठने लगा और पल भर में आग पूरे वाहन में फैल गई। हाईवे पर इस मंजर को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल जिला मुख्यालय और दमकल विभाग को दी गई।

दमकल के पहुँचने से पहले वाहन खाक 

सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से दमकल वाहन मौके पर पहुँचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्राला पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि न होना बड़ी राहत की बात रही।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles