तेज रफ्तार का कहर, पलटा डंपर, पेड़ से टकराया, चालक फरार

Advertisements

एनएच 30 मार्ग में पलटा डंपर, पेड़ से टकराया, चालक फरार

  • हाईवे मार्ग में भावल के पास हुआ हादसा, टली बड़ी अनहोनी
  • निर्माण कार्य की सामग्री लेकर जा रहा था डंपर

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम भावल के समीप एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में गनीमत यह रही कि डंपर मार्ग किनारे लगे एक बबूल के पेड़ से जा टकराया, जिसने डंपर को थाम लिया और एक बड़ी संभावित घटना टल गई। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

जानकारी अनुसार डंपर जबलपुर की ओर से मंडला की तरफ आ रहा था। बताया गया है कि वाहन में मंडला के ग्राम आमानाला में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सामग्री लोड थी। जैसे ही डंपर ग्राम भावल के पास पहुँचा, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और डंपर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराते हुए पलट गया। बताया गया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना को अंजाम देने के बाद डंपर का चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस और डायल 112 ने संभाला मोर्चा

हादसे की जानकारी तत्काल थाना टिकरिया पुलिस और डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 में तैनात आरक्षक राम मसकरे और पायलट पवन साहू तत्काल मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम ने सबसे पहले यह सुनिश्चित किया कि वाहन में कोई फँसा तो नहीं है।

सुपरवाइजर को दी गई सूचना 

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि डंपर मंडला के ग्राम आमानाला में चल रहे निर्माण स्थल की ओर जा रहा था, जिसके बाद संबंधित विभाग के सुपरवाइजर को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर सुपरवाइजर भी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर पलटे डंपर को हटाने की कार्यवाही भी की जा रही है ताकि यातायात प्रभावित न हो।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles