कृषि महोत्सव में छाईं निवास और नारायणगंज की महिला किसान

Advertisements

कृषि महोत्सव में छाईं निवास और नारायणगंज की महिला किसान

रायसेन राष्ट्रीय किसान मेले में मंडला की महिला किसानों का डंका

  • बायोचार और दीदी बाड़ी मॉडल की हुई जमकर सराहना
  • राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान ने सराहा नवाचार

मंडला महावीर न्यूज 29. रायसेन जिले में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेला उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विकासखंड नारायणगंज और निवास की महिला किसानों ने अपनी तकनीकी कुशलता और नवाचार से देश भर के विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कृषक कल्याण वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।निवास एवं नारायणगंज विकासखंड की महिला किसानों ने प्रदान संस्था के सहयोग से तैयार बायोचार इकाई, जैविक खाद और दीदी बाड़ी मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। महिला किसानों ने साझा किया कि कैसे बायोचार तकनीक मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इस पर्यावरण-अनुकूल तकनीक की सराहना करते हुए अतिथियों ने कहा कि ऐसी पद्धतियां न केवल किसानों की आय बढ़ाती हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में भी कारगर हैं।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम 

प्रदान संस्था के अनुरुद्ध कुमार शास्त्री ने बताया कि महिला किसान अब केवल खेती तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे नवाचारों का नेतृत्व कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिला किसान सेवकली ने बताया कि नई तकनीकों को अपनाकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और खेती मजबूत हुई है।

साझा मंच पर मिला प्रोत्साहन 

यह सम्मेलन मल्टीनेशनल कंपनियों, स्टार्टअप्स और कृषि विशेषज्ञों के लिए एक साझा मंच बनकर उभरा। मंडला की इन महिला किसानों को यहाँ आधुनिक कृषि उपकरणों और यंत्रों के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली। मुख्यमंत्री ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कृषि को लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles