श्वान बधियाकरण में बड़ी लापरवाही

Advertisements

श्वान बधियाकरण में बड़ी लापरवाही

मंडला में ठेकेदार ब्लैक लिस्ट

  • किराए के घर में मिले सैकड़ों अंगों के अवशेष
  • नपा की बड़ी कार्रवाई
  • मां नर्मदा एंटरप्राइजेज का अनुबंध निरस्त
  • अवैध रूप से अंग संग्रहण मिलने पर मचा हड़कंप

मंडला महावीर न्यूज 29. नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा एबीसी प्रोग्राम (श्वान बधियाकरण) के अंतर्गत चयनित निविदाकार मेजर्स मां नर्मदा एंटरप्राइजेज की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विधिवत कार्य न करने और गंभीर अनियमितताओं के चलते नगरपालिका ने ठेकेदार का अनुबंध निरस्त कर उसे ब्लैक लिस्ट (काली सूची) में डालने की कार्रवाई शासन को प्रेषित की है।

निरीक्षण में हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

कलेक्टर के निर्देशानुसार 9 अप्रैल को नायब तहसीलदार, पुलिस, पशुपालन विभाग और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने बिंझिया स्थित रॉयल किड्स स्कूल के पीछे करुणा केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि ठेकेदार ने अपने किराए के निवास स्थल पर अवैधानिक ढंग से 470 नर श्वान के टेस्टीकल्स और 267 मादा अंगों को असुरक्षित तरीके से संग्रहित कर रखा था।

प्रशासन ने तैयार किया पंचनामा 

आवेदक निशा सिंह की उपस्थिति में संयुक्त दल द्वारा मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लापरवाही और अवैधानिक कृत्य को देखते हुए विभाग अब संबंधित ठेकेदार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles