नैनपुर में स्थापित होगा बायोमास प्लेट्स प्लांट

Advertisements

खबर का असर

नैनपुर में स्थापित होगा बायोमास प्लेट्स प्लांट

  • कलेक्टर ने 21 हेक्टेयर से अधिक भूमि की आवंटित
  • मंडला में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा
  • ग्राम इटका में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग को सौंपी गई जमीन

मंडला महावीर न्यूज 29. विगत दिवस महावीर न्यूज 29 में 150 एकड़ बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, विकास कार्य ठप की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशन के बाद शुक्रवार दोपहर प्रशासनिक अमले ने नैनपुर की शासकीय भूमि कर अतिक्रमण हटाकर नोडल एजेंसी विद्युत विभाग नैनपुर को लगभग 60 एकड़ के करीब विभिन्न स्थानों में प्लांट के लिए जमीन आवंटित कर दी है। इस जमीन पर बरसों से नैनपुर के कब्जाधारी फसल लगा रहे थे, प्रशासनिक दखल के बाद उन्होंने अपने कब्जे स्वत ही छोड़ दिए और शासन को जमीन सौंप दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन, बिजली विभाग, राजस्व विभाग से तहसीलदार समेत समस्त पटवारी मौका स्थल पर मौजूद रहे।जानकारी अनुसार जिले में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडला कलेक्टर न्यायालय द्वारा तहसील नैनपुर के ग्राम इटका में बायोमास प्लेट्स प्लांट निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई है। जिला कलेक्टर द्वारा 10 मार्च को जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग को कुल 21.2640 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की गई है।

नजूल समिति के निर्णय पर मुहर 

यह आवंटन मप्र नजूल भूमि निर्वर्तन निर्देश 2020 के तहत किया गया है। जिला नजूल निर्वर्तन समिति की 9 मार्च 2026 को संपन्न हुई बैठक में आवेदित खसरा नंबरों में से खसरा नंबर 203 को छोड़कर शेष सभी खसरों (249/1, 268, 108, 275/1, 244, 233/1, 107, 273, 231/2) को प्लांट निर्माण के लिए आवंटित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था।

सख्त शर्तों के साथ हस्तांतरण 

प्रशासन ने इस भूमि हस्तांतरण के साथ कड़ी शर्तें भी लागू की हैं। विभाग को आवंटित भूमि का उपयोग केवल बायोमास प्लांट निर्माण के लिए ही करना होगा। किसी अन्य प्रयोजन के लिए उपयोग पाए जाने पर इसे शासन में निहित कर लिया जाएगा। इसके साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व नगर तथा ग्राम निवेश मंडला से अभिन्यास अनुमोदन कराना अनिवार्य होगा। कलेक्टर ने तहसीलदार नैनपुर को आदेशित किया है कि वे भूमि का विधिवत कब्जा आवेदक विभाग को सौंपकर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles