पिंडरई में विश्व शांति के लिए गूंजा नवकार महामंत्र

Advertisements

पिंडरई में विश्व शांति के लिए गूंजा नवकार महामंत्र

लघु तीर्थ क्षेत्र में हुआ भव्य जप अनुष्ठान

  • जैन समाज ने सामूहिक जप कर की लोक कल्याण की कामना
  • बच्चों ने भी दी प्रस्तुति
  • संतों और ब्रह्मचारिणी बहनों का मिला सानिध्य

मंडला महावीर न्यूज 29. लघु तीर्थ क्षेत्र के रूप में विख्यात नैनपुर की व्रती नगरी पिंडरई में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में विश्व नवकार महामंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्व शांति और लोक कल्याण की भावना के साथ भव्य नवकार महामंत्र जप अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
बताया गया कि यह अनुष्ठान समाज के अध्यक्ष चौधरी कैलाश चंद्र के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को नगर गौरव ब्रह्मचारिणी चंद्रलेखा दीदी, सुनीता दीदी, मीना दीदी, साधना दीदी, साक्षी दीदी, तासु दीदी एवं ब्रह्मचारी सक्षम भैया का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ। प्रात: काल की बेला में आयोजित इस सामूहिक जप में समाज के महिला-पुरुषों और युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति भाव के साथ मंत्रोच्चार किया।

बच्चों के सामूहिक पाठ ने मोहा मन 

आयोजन के दूसरे चरण में शाम के समय श्री विद्या संस्कार पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एक समान वेशभूषा में सजे बच्चों ने जब सामूहिक रूप से महामंत्र का पाठ किया, तो पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। साधु सेवा समिति के पदाधिकारी ऋषभ जैन ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारियों को साझा करते हुए बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को संस्कारों से जोडऩा और विश्व में शांति की स्थापना करना है। पूरे अनुष्ठान के दौरान पिंडरई का जैन मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के केंद्र के रूप में नजर आया।


 

Leave a Comment