मंडला में अवैध शराब पर आबकारी का छापा
भारी मात्रा में विदेशी मदिरा और बीयर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
- कलेक्टर के निर्देश पर एक्शन मोड में आबकारी विभाग
- शहर के दो वार्डों में दबिश
- हजारों की अवैध शराब बरामद
मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में वृत मण्डला क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में औचक दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान स्वामी सीताराम वार्ड निवासी राजा यादव और रानी अवंती बाई वार्ड निवासी देवी प्रसाद के घरों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा (व्हिस्की व रम) और बीयर बरामद की गई। जब्त सामग्री में कुल 25 नग विदेशी मदिरा, 4 बोतल रम और 5 बोतल बीयर शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत 14,150 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Post Views: 198










