चंद घंटों में दस्तयाब हुई चार लापता नाबालिग बालिकाएं

Advertisements

बिछिया पुलिस की बड़ी कामयाबी

चंद घंटों में दस्तयाब हुई चार लापता नाबालिग बालिकाएं

  • परिजनों ने ली राहत की सांस
  • सक्रियता से टला बड़ा हादसा
  • एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम गोपीसानी से बालिकाओं को सुरक्षित ढूंढा

मंडला महावीर न्यूज 29.  थाना बिछिया पुलिस ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए चार लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बालिकाओं के गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उन्हें सुरक्षित ढूंढ निकाला।

लापता होते ही मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, 07 अप्रैल 2026 को थाना बिछिया अंतर्गत ग्राम कोको से चार नाबालिग बालिकाओं के अचानक गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

टीम गठित कर शुरू हुई घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन एवं एसडीओपी बिछिया सौरव तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर पतासाजी के साथ-साथ सायबर यूनिट की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए। खोजबीन के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर ग्राम गोपीसानी में दबिश दी गई।

सकुशल दस्तयाबी

पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद चारों नाबालिग बालिकाओं को ग्राम गोपीसानी से सकुशल बरामद कर लिया गया। बालिकाओं के सुरक्षित मिलने पर उनके परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका 

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, एएसआई बालमुकुंद चौरसिया, उपेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक अजीत परते, आरक्षक तेवेन्द्र, नंदकिशोर, महिला आरक्षक उमा भारती तथा सायबर यूनिट से आरक्षक सुरेश भटेरे और सूर्यचंद बघेल की सराहनीय भूमिका रही।



Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles