मानवता की सेवा में सिंधी समाज की अनूठी पहल

Advertisements

मानवता की सेवा में सिंधी समाज की अनूठी पहल

10 अप्रैल को आयोजित होगा विशाल रक्तदान शिविर

  • सिंधी भाषा दिवस पर बहेगी सेवा की धार
  • सिंधु नवयुवक मंडल अंबेडकर वार्ड में करेगा रक्तदान का महाकुंभ

मंडला महावीर न्यूज 29. पीडि़त मानवता की सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए सिंधी समाज के युवाओं द्वारा जागरूकता की एक नई मिसाल पेश की जा रही है। आगामी 10 अप्रैल को सिंधी भाषा दिवस के पावन अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में सिंधु नवयुवक मंडल मंडला द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।मानव का रक्त, मानव के काम आए, इसी उदात्त मानवीय भावना से प्रेरित होकर यह शिविर स्थानीय अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब के नीचे हॉल में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

सभी वर्गों के लिए खुला है आयोजन 

सिंधु नवयुवक मंडल के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन केवल किसी विशिष्ट समाज के लिए नहीं, बल्कि सर्वसमाज के रक्तवीरों के लिए है। मंडल ने नगर के जागरूक नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस शिविर में पहुँचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

जिला ब्लड बैंक की टीम करेगी सहयोग 

इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला अस्पताल मण्डला की ब्लड बैंक टीम का विशेष तकनीकी सहयोग प्राप्त होगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की निगरानी में सुरक्षित तरीके से रक्तदान संपन्न कराया जाएगा।



 

Leave a Comment