आत्मविश्वास और कौशल से गढ़ेगा भविष्य

Advertisements

ABVP का ‘उड़ान’ शिविर संपन्न

युवाओं को मिला व्यक्तित्व विकास और सफलता का मूल मंत्र

  • आत्मविश्वास और कौशल से गढ़ेगा भविष्य
  • मंडला में ‘द ग्रोथ कैंप’ के जरिए विद्यार्थियों को प्रशासनिक मार्गदर्शन

मंडला महावीर न्यूज 29.  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP), मंडला नगर इकाई द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु एक दिवसीय “उड़ान – द ग्रोथ कैंप” (व्यक्तित्व एवं कौशल विकास शिविर) का सफल आयोजन किया गया। स्थानीय झंकार भवन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और आधुनिक कौशल (Skill Development) को विकसित करना रहा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मण्डला एसडीएम सोनल सिडाम एवं एसडीओपी पीयूष मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान एसडीएम सोनल सिडाम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को प्रशासनिक सेवाओं और भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार होने के लिए प्रेरित किया।

एसडीओपी पीयूष मिश्रा ने युवाओं को अनुशासन और कानून के प्रति जागरूकता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर छात्रों को अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

राष्ट्र निर्माण और कौशल पर जोर

प्रांत कार्यसमिति सदस्य वागीश पटेल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना देते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यों का परिचय दिया और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया। वहीं, सहायक परियोजना संचालक मुकेश पांडेय ने कौशल विकास के महत्व पर जोर देते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं और उनके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

विशेषज्ञों का मिला मार्गदर्शन

उद्घाटन सत्र के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इसमें मण्डला महिला थाना प्रभारी आरती टेकाम, शिक्षक अखिलेश उपाध्याय, सुनील पनेरिया और प्राध्यापक बी.एल. झरिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए करियर निर्माण के टिप्स दिए।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान विभाग संयोजक प्रवीण ठाकुर, जिला संगठन मंत्री जितेंद्र यादव, प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी सह संयोजक प्रिंस सिंह, नगर मंत्री शिवांग मार्को, नगर उपाध्यक्ष प्रबल चौरसिया, अस्तु सिंह, खुशबू, गोमती, मोनिका, रविंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles