युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगा संगठन- घनघोरिया

युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगा संगठन- घनघोरिया

  • युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया का नारायणगंज में स्वागत
  • कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह, बस स्टेंड हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के प्रथम मंडला आगमन पर ब्लॉक नारायणगंज में जोरदार आतिथ्य सत्कार किया गया। नगर की सीमा में प्रवेश करते ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपने प्रदेश नेतृत्व का अभिनंदन किया। विधानसभा अध्यक्ष रितेश सोनी और प्रिंस अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान नारायणगंज बस स्टेंड क्षेत्र कांग्रेस जिंदाबाद के नारों से गूंजायमान हो गया।कार्यक्रम के दौरान यश लखन घनघोरिया ने नारायणगंज बस स्टैंड स्थित सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके साथ क्षेत्रीय ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी की।

संगठन की मजबूती पर दिया जोर 

इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन को धरातल पर मजबूत करने और आगामी समय में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं को क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव और संगठन की मजबूती के लिए पूरी ऊर्जा के साथ एक जुट होने का आव्हान किया है।

इनकी रही उपस्थिति 

इस आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष रितेश सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणगंज अध्यक्ष एडवोकेट राजुल ज्योतिषी, प्रिंस अग्रवाल, वसीम अकरम, सुमित सोनी, विवेक सोनी, मनीष बर्मन, विपिन सोनी, संदीप तिवारी, राजूलाल सिंगरौरे, सौरभ साहू, हिरदेश साहू, बंटू सेन, अवधेश सिंगरौरे सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में मांगन लाल सोनी, रघुनंदन विश्वकर्मा, बलराम साहू, रूपेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।



 

Leave a Comment