अनूठी पहल-तपती गर्मी में राहत

Advertisements

विद्यार्थियों की अनूठी पहल

तपती गर्मी में राहत

  • एबीवीपी ने रानी दुर्गावती कॉलेज में किया जल मंदिर का शुभारंभ
  • भीषण गर्मी को देखते हुए शुरू की गई नि:शुल्क पेयजल व्यवस्था

मंडला महावीर न्यूज 29. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडला नगर इकाई द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए रानी दुर्गावती महाविद्यालय में जल मंदिर (नि:शुल्क प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए विद्यार्थियों और आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।एबीवीपी के विकासार्थ विद्यार्थी और सेवार्थ विद्यार्थी गतिविधि के कार्यकर्ताओं द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के प्रमुख स्थानों पर पेयजल व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब भी समाज को संगठन की आवश्यकता होती है, विद्यार्थी परिषद पूर्ण सहयोग के लिए तत्पर रहती है। इसी कड़ी में गर्मी के भीषण प्रकोप को देखते हुए अनेक सेवा अभियान चलाए जा रहे हैं।

प्राचार्य ने किया शुभारंभ 

रानी दुर्गावती महाविद्यालय में आयोजित इस सेवा कार्य का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य के कर-कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने परिषद के इस जनहितैषी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज सेवा के ऐसे प्रकल्प छात्रों में सेवा भाव जागृत करते हैं। इस अवसर पर एबीवीपी नगर इकाई मंडला के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। परिषद के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य व्यस्ततम चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी तरह की नि:शुल्क पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles