मंडला के पहलवानों के पास राज्य स्तर पर चमकने का सुनहरा मौका

Advertisements

मंडला के पहलवानों के पास राज्य स्तर पर चमकने का सुनहरा मौका

9 अप्रैल को नैनपुर में होगा जिला स्तरीय चयन

  • सागर में होने वाली अंडर-17 राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए सजेगा मैदान
  • फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन में दिखाएंगे दमखम

मंडला महावीर न्यूज 29.  मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के तत्वावधान में आगामी 12 और 13 अप्रैल 2026 को सागर में आयोजित होने वाली अंडर-17 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मण्डला जिले की टीम का चयन किया जाना है। जिला कुश्ती संघ मण्डला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इसके लिए जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन 9 अप्रैल 2026 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, नैनपुर में किया जाएगा।

विजेता करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

इस चयन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न अखाड़ों और व्यायामशालाओं के बालक एवं बालिका पहलवान हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और विजेता रहने वाले पहलवानों का दल सागर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मण्डला जिले का गौरव बढ़ाएगा। जिला कुश्ती संघ ने इस संबंध में जिले की समस्त व्यायामशालाओं, अखाड़ों के अध्यक्षों, प्रशिक्षकों और खलीफाओं को विधिवत सूचना जारी कर दी है।

आयु सीमा और वजन वर्ग

  • आयु सीमा: इस प्रतियोगिता में 16 और 17 वर्ष (वर्ष 2009-2010 में जन्मे) के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। 2011 में जन्मे खिलाड़ियों को पेरेंट्स मेडिकल सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य होगा।
  • वजन वर्ग (बालक फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन): 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, और 110 किलोग्राम।
  • वजन वर्ग (महिला वर्ग): 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69, और 73 किलोग्राम।

पंजीयन एवं आवश्यक दस्तावेज

चयन प्रतियोगिता के लिए वजन प्रक्रिया 9 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक संपन्न की जाएगी। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ ओरिजिनल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और उनकी एक-एक छायाप्रति (फोटोकॉपी) लाना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी या प्रशिक्षक शिव कुमार कहार (6260371081) या हर्षित पहलवान (9340901776) से संपर्क कर सकते हैं।



Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles