दंडवत नर्मदा परिक्रमा कर रहे संत

Advertisements

अद्भुत श्रद्धा

दंडवत नर्मदा परिक्रमा कर रहे संत

  • रामनगर में भव्य स्वागत, भाजपा नेताओं ने नवाया शीश
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज ने किया परिक्रमावासी संत का सम्मान
  • सेवा का लिया संकल्प

मंडला महावीर न्यूज 29. माँ नर्मदा की कठिन परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा और सम्मान की सनातन परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा के साथ जीवंत है। इसी कड़ी में रामनगर के समीप एक हृदयस्पर्शी दृश्य देखने को मिला, जब दंडवत (लेटकर) परिक्रमा कर रहे एक अद्भुत संत का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया।जानकारी अनुसार नर्मदा मैया के रेवा खंड की महिमा का बखान करते हुए जब एक परिक्रमावासी संत रामनगर के पास पहुंचे, तो वहां मौजूद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश साहू ने रुककर उनका विधि-विधान से अभिवादन किया। कठिन तपस्या और शारीरिक कष्टों को सहकर दंडवत मार्ग तय कर रहे संत का पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा में हर संभव सहयोग का लिया संकल्प 

इस दौरान भाजपा नेताओं ने न केवल संत का कुशलक्षेम जाना, बल्कि उनकी कठिन यात्रा में हर संभव सहयोग और सेवा का संकल्प भी दोहराया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम ने इस अवसर पर कहा माँ नर्मदा की परिक्रमा करना अपने आप में एक महान साधना है। जो भक्त लेटकर (दंडवत) यह कठिन मार्ग तय कर रहे हैं, उनकी अटूट श्रद्धा हम सभी के लिए वंदनीय और प्रेरणादायक है।

भक्तिमय हुआ वातावरण 

संत के आगमन और स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नर्मदा मैया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने संत का आशीर्वाद लिया और उनके इस जज्बे की सराहना की।



रिपोर्टर- दुर्गेश प्रजापति घुघरी ✍️

Leave a Comment