मैली चौराहे पर मौत बनकर झूल रहे पेड़ को प्रशासन ने हटवाया, टला बड़ा हादसा
समाचार प्रकाशन के बाद हरकत में आया विभाग, सुरक्षित हुआ बस स्टैंड मार्ग
मंडला महावीर न्यूज 29. विगत दिवस मंडला महावीर न्यूज 29 में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर की सजगता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का एक सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है। मैली चौराहा से मुख्य बस स्टैंड मार्ग पर सड़क के ऊपर खतरनाक तरीके से झूल रहे विशाल पेड़ को प्रशासन ने खबर प्रकाशित होने के बाद सक्रियता दिखाते हुए हटा दिया है। इस कार्रवाई से मार्ग पर संभावित बड़े हादसे का खतरा टल गया है।
बताया गया कि यह पेड़ पिछले काफी समय से सड़क की ओर झुका हुआ था। विशेष रूप से रात के अंधेरे में बड़े वाहनों और दुपहिया चालकों के लिए यह किसी बड़ी दुर्घटना का आमंत्रण दे रहा था। स्थानीय नागरिकों ने इसकी शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की थी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई थी।
प्रकाशन के बाद जागा प्रशासन
मामले को समाचार के माध्यम से प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। संबंधित विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और मशीनों की सहायता से पेड़ की छंटाई कर मार्ग को पूरी तरह बाधा मुक्त कर दिया।
क्षेत्रवासियों ने व्यक्त किया आभार
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से राहगीरों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। नागरिकों का कहना है कि मंडला महावीर न्यूज 29 के माध्यम से जब जनहित की समस्याओं को उठाया जाता है, तभी सोता हुआ तंत्र जागता है। अब इस व्यस्ततम मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुरक्षित और सुगम हो गया है।











