राज्यपाल के आगमन की तैयारी

राज्यपाल के आगमन की तैयारी

अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

  • बीजाडांडी और बिछिया में प्रशासनिक हलचल
  • हेलीपैड से लेकर मंच व्यवस्था तक, अधिकारियों ने परखा सुरक्षा इंतजाम

मंडला महावीर न्यूज 29. महामहिम राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल के मण्डला जिले के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना ने संयुक्त रूप से कन्हारीकला एवं बिछिया क्षेत्र का सघन दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुरक्षा और सुविधाओं का सूक्ष्म निरीक्षण

अधिकारियों ने कन्हारीकला में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मंच की मजबूती, वीआईपी बैठक व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सुरक्षा घेरा (डी), ग्रीन रूम और कारकेड रूट जैसी मूलभूत सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए।

हेलीपैड और रूट मैप पर फोकस

प्रशासनिक अमले ने बिछिया में नवनिर्मित हेलीपैड का भी मुआयना किया। यहाँ हेलीपैड की लैंडिंग गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और वहां से कार्यक्रम स्थल तक आवागमन के रास्तों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की हिदायत

अपर कलेक्टर एवं सीईओ ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने विभागों के बीच आपसी समन्वय पर जोर देते हुए चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम सोनाली देव सहित जिला और ब्लॉक स्तर के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।



Leave a Comment