सीढ़ी का छज्जा गिरने से मची अफरा-तफरी

नैनपुर बस स्टैंड में बड़ा हादसा टला

सीढ़ी का छज्जा गिरने से मची अफरा-तफरी, तीन घायल

  • नगर पालिका की लापरवाही उजागर
  • जर्जर बस स्टैंड का हिस्सा ढहा
  • बाल-बाल बचे नाश्ता कर रहे लोग

मंडला महावीर न्यूज 29. स्थानीय बस स्टैंड परिसर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहाँ बस स्टैंड की सीढ़ी का एक ऊपरी हिस्सा (छज्जा) अचानक भरभराकर गिर पड़ा। जिस वक्त यह हादसा हुआ, पास ही स्थित दुकानों पर कई लोग नाश्ता कर रहे थे। मलबे की चपेट में आने से तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

बड़ी अनहोनी टली 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा सुबह के वक्त हुआ जब बस स्टैंड पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। अचानक सीढ़ी का एक हिस्सा गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि छज्जे का बड़ा हिस्सा सीधे किसी के ऊपर नहीं गिरा, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया है।

नगर पालिका प्रशासन पर सवाल 

स्थानीय नागरिकों ने इस घटना के लिए नगर पालिका के संबंधित विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड का यह हिस्सा काफी समय से जर्जर और कमजोर हो चुका था, लेकिन बार-बार ध्यान दिलाए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने इसकी मरम्मत की सुध नहीं ली। विभाग की इसी अनदेखी के कारण आज यह दुर्घटना घटी। लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि यदि समय रहते इस जर्जर ढांचे को दुरुस्त कर लिया जाता, तो यात्रियों की जान जोखिम में नहीं पड़ती। ग्रामीणों ने मांग की है कि बस स्टैंड के बाकी जर्जर हिस्सों की भी तत्काल जांच कराई जाए।



 

Leave a Comment