1100 कन्याओं का होगा महापूजन और भोज

चैत्र नवरात्रि पर मंडला में भक्ति का अनूठा संगम

1100 कन्याओं का होगा महापूजन और भोज

  • पी.डब्ल्यू.डी. कॉलोनी में सजेगी माता की चौकी
  • 25 मार्च को उमड़ेगा आस्था का सैलाब

मंडला महावीर न्यूज 29. चैत्र नवरात्रि की राम नवमी की पावन तिथि सप्तमी पर मंडला नगर में एक भव्य और पुनीत आयोजन होने जा रहा है। पी.डब्ल्यू.डी. कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में आगामी 25 मार्च 2026, बुधवार को माता रानी की विशेष कृपा से 1100 कन्याओं के पूजन एवं कन्या भोज का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कलाकारों द्वारा माता की चौकी

इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत सुबह 10 बजे से माता की चौकी के साथ होगी। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा एवं जबलपुर के सुप्रसिद्ध भजनों गायकों और कलाकारों द्वारा माता रानी की महिमा का गुणगान किया जाएगा, जो भक्तों को भक्ति रस से सराबोर करेंगे।

भक्तों से उपस्थिति की अपील

आयोजक सोनल सोनू बर्मन ने नगर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे सपरिवार इस पुण्य अवसर पर पधारकर धर्म लाभ लें और आयोजन को सफल बनाएं। यह कार्यक्रम न केवल कन्या शक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम है, बल्कि नगर की सुख-समृद्धि के लिए भी आयोजित किया जा रहा है।



Leave a Comment