निवास-सिमरिया मार्ग पर मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति

निवास-सिमरिया मार्ग पर मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति

  • बदहाल सड़क से ग्रामीण और राहगीर परेशान
  • गड्ढों में तब्दील हुई प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क
  • साइड शोल्डर भरने और डामरीकरण की मांग

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास से फूलसागर मुख्य मार्ग होते हुए सिमरिया तक पहुँचने वाला मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित इस सड़क पर वर्तमान में मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

उप सरपंच राजेन्द्र सिंह कुलस्ते ने बताया कि निवास से फूलसागर पहॅुच मार्ग में बहुत गढ्ढे है कुछ हिस्से में नाम मात्र का डामलीकरण कर दिया गया। मार्ग के साईड सोल्डर भी नही भरे गये है रोड के साईड में कुछ स्थानों में मुर्रम के ढेर लगा दिया गया है, जिसे फैलाया नही गया है। जिसके कारण स्थानीयजनों और राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गड्ढों के कारण आवागमन में जोखिम 

क्षेत्र के सरपंच रूप सिंह पंद्राम ने सड़क की दुर्दशा पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क के दोनों ओर साइड शोल्डर खाली पड़े हैं, जिन्हें मुरम डालकर नहीं भरा गया है। इसके चलते आए दिन वाहनों के अनियंत्रित होने और दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस मार्ग से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है।

डामरीकरण और मरम्मत की मांग 

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा की जा रही सतही मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सरपंच और ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से मांग की है कि मार्ग का मरम्मतीकरण कार्य और साइड शोल्डर को तत्काल मुरम से भरकर व्यवस्थित किया जाए, जिससे क्षेत्र का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गुणवत्तापूर्ण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए विवश होंगे।



 

Leave a Comment