चेटीचंड महोत्सव की पूर्व संध्या पर सिंधी समाज का फूड फेस्टिवल

चेटीचंड महोत्सव की पूर्व संध्या पर सिंधी समाज का फूड फेस्टिवल

  • लजीज व्यंजनों की महक से गूंजा आयोजन स्थल
  • पारंपरिक सिंधी व्यंजनों का दिखा अनूठा संगम
  • मातृशक्ति के नेतृत्व में आयोजित आनंद मेले में उमड़ा समाज का जनसैलाब

मंडला महावीर न्यूज 29. चेटीचंड महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्थानीय हॉल में सिंधी समाज द्वारा फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। समाज की महिलाओं और बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजित इस फूड फेस्टिवल में पारंपरिक सिंधी व्यंजनों की विविधता ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य सिंधी पंचायत, मातृशक्ति संगठन और समाज के वरिष्ठजनों द्वारा आराध्य देव भगवान झूलेलाल के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके पश्चात फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक परिवारों ने हिस्सा लिया।

पाक कला का दिखा जादू 

इस फूड फेस्टिवल की सबसे बड़ी विशेषता समाज की महिलाओं द्वारा अपनी पाक कला का प्रदर्शन था। महिलाओं ने अपने अनुभव और कुशलता से एक से बढ़कर एक चटपटे व पारंपरिक सिंधी व्यंजनों के स्टॉल लगाए। आयोजन में समाज के हर वर्ग, विशेषकर बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए सामाजिक जनों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने इस आनंद मेले का भरपूर लुत्फ उठाया।

मातृशक्ति के प्रयासों से आयोजन सफल 

आयोजन को सफल बनाने में मातृशक्ति संगठन की सभी महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा। व्यवस्था से लेकर स्टॉल प्रबंधन तक, हर मोर्चे पर महिलाओं और बालिकाओं की सक्रियता देखते ही बनती थी। समाज के वरिष्ठजनों ने इस प्रकार के आयोजनों को सामाजिक एकता और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोडऩे के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। फेस्टिवल में शामिल हुए सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को चेटीचंड महोत्सव की बधाई दी और इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।



 

Leave a Comment