अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई

नैनपुर के रामदेवरी में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई

  • हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल
  • आधी रात को हुआ भीषण हादसा
  • ग्रामीणों ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल
  • प्राथमिक उपचार के बाद मंडला रेफर

मंडला महावीर न्यूज 29. नैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिंडरई चौकी के ग्राम रामदेवरी स्कूल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वाहन सवार दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया।

देर रात हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लगभग 2:00 बजे बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर स्कूल के पास एक झाड़ (पेड़) से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मदद शुरू की।

ग्रामीणों ने दिखाई मानवता

हादसे के बाद अल सुबह ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल नैनपुर सिविल अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान विजय मरावी (24 वर्ष) पिता जगत मरावी और सुकरत (28 वर्ष) पिता दीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों घायल ग्राम बंटवाड़ा, थाना घंसौर के निवासी बताए जा रहे हैं।

बेहतर इलाज के लिए रेफर

नैनपुर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंडला के लिए रेफर कर दिया है। बताया गया है कि एक युवक को अधिक गहरी चोटें आई हैं, जबकि दूसरे को मामूली चोट लगी है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।



Leave a Comment