नारायणगंज में सजेगी फाग की महफिल
- फाग के दिग्गज कलाकारों के बीच होगा जंगी मुकाबला
- अग्नि मंडल नारायणगंज के तत्वावधान में भव्य फाग उत्सव आज
मंडला महावीर न्यूज 29. क्षेत्र में लोक संस्कृति और फाग गायन की परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए अग्नि मंडल नारायणगंज के तत्वावधान में आज शनिवार को एक विशाल भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बस स्टैंड परिसर नारायणगंज में संपन्न होगा। बताया गया कि इस उत्सव में फाग गायन के क्षेत्र के कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में कलाकारों के बीच एक जंगी मुकाबला देखने को मिलेगा। आमंत्रित प्रमुख कलाकारों में सुनील बर्मन नरसिंहपुर, मांगो बाई ठाकुर, गोटेगांव, चोखेलाल बर्मन बाल मंडल पदमी नारायणगंज और सुकुर दास शिवमंडला चुटका नारायणगंज से शामिल होकर फाग उत्सव में अपने हुनर को दिखाएंगे।
बताया गया कि फाग उत्सव का शुभारंभ शनिवार रात्रि 8 बजे से होगा, जो प्रभु इच्छा तक अनवरत चलेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन रितेश सोनी बतौर आयोजक, संरक्षक और हनुमत चक्रवर्ती के संयोजक, सहयोग में किया जा रहा है। समस्त अग्नि मंडल परिवार नारायणगंज ने धर्मप्रेमी जनता और फाग रसिकों से इस सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।









