अभाविप मंडला द्वारा सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन

  • अभाविप मंडला द्वारा सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई मंडला द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय मंडला में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता जिला समिति सदस्य करीना तेकाम उपस्थित रही। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद सामाजिक समरसता के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करता है एवं अभियान भी चलता है। उनका कहना है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान में लिखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बाबा साहेब ने अपना जीवन बहुत ही कठिन परिस्थितियों में गुजारा एवं अनेक विसंगतियों को झेला। इसके बाद भी उन्होंने हार ना मानते हुए शिक्षा ग्रहण की और आज पूरे विश्व में उनका नाम प्रख्यात है।

उन्होंने विश्व का सबसे बड़ा हस्त लिखित संविधान जो कि भारत का संविधान है। उसे लिखा उन्होंने अनेक डिग्रियां हासिल की एवं समाज में फैली विसंगतियों को दूर करने के लिए सतत प्रयत्न किया एवं समाज में समरसता स्थापित करने के नए आयाम समाज को दिए। कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम गीत के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शरद नारायण खरे, मंडला नगर मंत्री प्रिंस सिंह, नगर सह मंत्री नयन यादव एवं महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Leave a Comment