राजस्थान से श्री जगन्नाथपुरी के लिए पैदल निकला युवक

Advertisements
  • राजस्थान से श्री जगन्नाथपुरी के लिए पैदल निकला युवक
  • सनातन संस्कृति का प्रचार कर लोगों को दे रहा संदेश

मंडला महावीर न्यूज 29. सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार की धुन में राजस्थान के उदयपुर का एक नौजवान प्रभुनाथ योगी उड़ीसा के श्री जगन्नाथपुरी के दर्शन करने की प्रतिज्ञा लेकर घर से निकला है। युवक प्रभुनाथ अपनी पैदल यात्रा के दौरान बुधवार को मंडला जिले के अंजनिया पहुंचा। यात्रा पर निकला युवक प्रभुनाथ योगी ने बताया कि वे सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार को लेकर अपनी यात्रा की शुरुआत विगत 5 अगस्त 2024 को राजस्थान के उदयपुर से की है।

बताया गया कि युवक का मकसद है कि इस यात्रा के बीच वे रास्ते में जहां- जहां रूकते है, वहां के लोगों से अपने बच्चों को अपनी संस्कृति पर विशेष जोर देने की अपील करते हैं। इसके लिए वे बच्चों एवं उनके परिजनों को वेद, गीता एवं रामायण जैसे महाकाव्य पढऩे को प्रेरित कर रहे है। युवक प्रभुनाथ का मानना है कि भारत में पश्चिमी सभ्यता अपना पैर पसार रहा है, ऐसी स्थिति में हम लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे है और पश्चिमी सभ्यता की ओर बढ़ रहे है। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी हमारे सनातन धर्म और सांस्कृति से दूर हो रहे है। उनका मकसद आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म और सांस्कृति से जोड़े रखना है।

46 दिन की है पूरी यात्रा

राजस्थान उदयपुर के प्रभु नाथ योगी 25 वर्ष के है। इस यात्रा की शुरुआत उन्होंने अपने ग्राम उदयपुर से 5 अगस्त को प्रारंभ की थी और 20 सितंबर को संपन्न होगी। ये अपनी यात्रा पैदल कर रहे है। पैदल यात्रा के 22 वें दिन 27 अगस्त रविवार की शाम को नर्मदा नगरी मंडला के अंजनिया में पहुंचे। यहां प्रभुनाथ दुर्गा मंदिर पर रात्रि विश्राम किया। सुबह स्नान कर अपने अगले पड़ाव की तरफ पैदल निकल पड़े। ग्राम अंजनिया से निकलते ही सुबह ही अंजनियावासियों से मुलाकात हुई और लोगों ने युवक का सम्मान किया।

प्रति दिन कर रहे 40 किलोमीटर की यात्रा 

पैदल यात्रा पर निकले प्रभु नाथ योगी ने बताया कि वे प्रतिदिन 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे है। उनके पास एक हाथ में बैनर और बैग है। हाथ में रखे एक बैनर पर वह फस्र्ट टाइम इन इंडिया राजस्थान उदयपुर से श्री जगन्नाथ पुरी पैदल यात्रा 1570 किलोमीटर का जिक्र लिखा है। प्रभुनाथ प्रतिदिन 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे है। 40 किलोमीटर के बाद प्रभुनाथ रात्रि विश्राम मंदिर में गुजारते है।

रिपोर्टर- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles