मलाजखंड सीएमओ के चालक ने बेजुबान को मारी टक्कर

Advertisements
  • मलाजखंड सीएमओ के चालक ने बेजुबान को मारी टक्कर
  • सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गौ सेवक, गाय का कराया उपचार
  • लापरवाह चालक और सीएमओ को दी समझाइश

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में बेलगाम, तेज रफ्तार का कहर जारी है। इस मौत की रफ्तार में इंसान तो इंसान अब बेजुबान भी आ रहे है। जिले के हवेली क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में गौवंश लहूलुहान होने के साथ ये बेजुबान भी अपनी जान गवां रहे है। मंडला कलेक्टर के निर्देश के बावजूद जिले के कई क्षेत्रों में इन निराश्रित मवेशियों के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके कारण ये बेजुबान हादसे का शिकार हो रहे है। पशु मालिकों पर नगर परिषद द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिससे आए दिन दुर्घटना घटित हो रही है।

जानकारी अनुसार विगत रात्रि बम्हनी-जहरमऊ मार्ग पर मलाजखंड सीएमओ के लापरवाह चालक द्वारा पेट्रोल पंप के पास एक बेजुबान को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गाय को गंभीर व अंदरुनी चोट आई थी। गाय के नाक और मुंह से लगातार खून बह रहा था। जिसकी सूचना गौ सेवकों को मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे, जहां गौ माता का प्राथमिक उपचार कराया गया एवं गौ मालिक की जानकारी न मिलने पर सेवको द्वारा गाय को गौशाला पहुंचाया गया। जिससे उसका उचित इलाज हो सके।

सूत्रों के अनुसार नगर परिषद के कर्मचारी ही गौ सेवकों के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे थे, लापरवाह चालक और सीएमओ को सह देकर घटना स्थल से भगाने की कोशिश की जा रही थी। नगर परिषद के कर्मचारियों का कहना था कि हम देख लेंगे आप लोग वाहन ले जाओ। जिनकी बातों से गुस्साए गौ सेवकों ने सीएमओ को रोका और कहां कि जब तक गौ का उपचार नहीं हो जाता तब तक नहीं जा सकते। गाय का उपचार कराकर गौशाला छोड़ा गया एवं लापरवाह चालक और सीएमओ को समझाइश दी गई कि गौशाला जाकर गाय का हाल चाल जाने और श्रमदान कर पश्चाताप करे। इस दौरान गौ सेवक अश्विनी सोनी, दुर्गेश चंद्रोल, विक्की सोनी, संजय रजक, शिवम हरदहा, शिवांशु सोनी, नित्कर्ष, आकाश हरदहा, सोनू डूबे, दिवाकर शास्त्री, प्रदीप साहू, साहिल तेकाम संतोष डहेरिया मौजूद रहे।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles