पायली गेट शुरू करने से नैनपुर का होगा विकास

Advertisements
  • पायली गेट शुरू करने से नैनपुर का होगा विकास
  • नैनपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल कैबिनेट मंत्री से मिला

मंडला महावीर न्यूज 29. नैनपुर के निकट कान्हा नेशनल पार्क का पायली गेट शीघ्र प्रारंभ करने के लिए नैनपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल, भाजपा नेताओं ने मप्र सरकार की कैबिनेट मंत्री व मंडला विधायक श्रीमती संपत्तिया उईके और जिला मंडला भाजपा अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी से मुलाकात की। इस दौरान नैनपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति संयोजक विमलेश सोनी के नेतृत्व में अविनाश नामदेव, आशीष वैष्णव एवं सुधीर बंदेवार उपस्थित रहे। इसके साथ ही नैनपुर के भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

बताया गया कि कान्हा नेशनल पार्क के लिए नैनपुर के पास स्थित पायली गेट को शीघ्र खोला जाए, यह गेट नैनपुर के लिए महत्वपूर्ण है। कान्हा नेशनल पार्क का नैनपुर के निकट पायली गेट खुलने से नैनपुर के आसपास पर्यटन का विकास होगा। इस गेट के खुल जाने से अंर्तराष्ट्रीय स्तर में नैनपुर के पायली गेट की पहचान होगी और रोजगार के संसाधन उपलब्ध होंगे। जिससे यहां रोजगार से जुड़े लोगों की आय कई गुना बढ़ जाएगी। इसके साथ ही नैनपुर के अन्य पर्यटन स्थलों का विकास होगा। इसके साथ ही समिति द्वारा घंसौर, धनोरा लामता, परसवाड़ा, केवलारी से भी पर्यटन स्थलों की जानकारी मंगवाई जा रही है।

Leave a Comment