संस्कृत भारती की बहनों ने कलेक्टर को बांधी राखी

Advertisements

संस्कृत भारती की बहनों ने कलेक्टर को बांधी राखी
संस्कृत भारती महाकोशल प्रांत जिला मंडला के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा से की भेंट

मंडला महावीर न्यूज 29. संस्कृत भारती संस्कृत भाषा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में बुधवार को संस्कृत भारती के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के पास पहुंचे, जहां उन्होंने संस्कृत भाषा के विषय में कलेक्टर से चर्चा की। इसके साथ ही संस्कृत भारती का मुख्य उद्देश्य भी बताया। इस दौरान संस्कृत भारती की बहनों ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा को राखी बांधी, जहां कलेक्टर ने सभी बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस बीच संस्कृत भारती के विभाग संयोजक प्रमोद शुक्ल, जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, जिला मंत्री पूजा ज्योतिषी, राजकुमार सोनी, हेमंत सारथी, सुशीला ज्योतिषी, अनंता कोरी, उत्कर्ष तिवारी, वर्षा ज्योतिषी, शुभम कोरी, अनुषी प्यासी, कृष्णा सोनी, मैत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles