कोतवाली पुलिस ने 1 लाख 70 हजार रूपये की पकड़ी शराब

Advertisements
  • कोतवाली पुलिस ने 1 लाख 70 हजार रूपये की पकड़ी शराब
  • अवैध शराब पर मंडला पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्यवाही
  • 33 पेटी अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में संलिप्त महिन्द्रा मेक्स वाहन जब्त
  • दो आरोपी के साथ कुल 6.70 लाख का मसरूका किया जब्त

मंडला महावीर न्यूज 29.  जिले में अवैध शराब के विरूद्ध मंडला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक महिन्द्र मेक्स वाहन से 33 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई एसडीओपी मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मंडला के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई है। इस कार्रवाई में 33 पेटी में 297 लीटर अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत करीब 1 लाख 70 हजार 840 रूपये समेत शराब परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा मेक्स वाहन जब्त किया गया है।

जानकारी अनुसार विगत दिवस 21 व 22 अगस्त की दरमियानी रात्रि कोतवाली मंडला पुलिस को सूचना मिली कि डिंडौरी की ओर से एक महिन्द्रा मेक्स वाहन क्रमांक एमपी 50 बीसी 0496 सफेद रंग में सेमरखापा होते हुये मंडला की ओर कार आ रही है। जिसमें दो व्यक्ति बैठे है। प्राप्त सूचना पर कोतवाली मंडला पुलिस द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली शफीक खान के नेतृत्व में पुलिस टीम को परिहार ढाबे के सामने लगाया गया।

पुलिस टीम को मिली सूचना के आधर पर जो महिन्द्रा मेक्स वाहन सेमरखापा की तरफ से आ रहीं थी, उस वाहन को रोका गया। वाहन में मिले व्यक्ति ने अपना नाम अंकित यादव पिता महेश यादव 25 साल निवासी लिंगा पौंडी बताया एवं पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर भागते चालक का नाम शेख ताजू उर्फ अनिश खान पिता शेख फरीद निवासी लिंगा पौड़ी बताया गया।

1 लाख 70 हजार 840 रूपये की शराब जब्त 

वाहन की तलाशी लेने पर 07 खड्डे के कार्टून में अंग्रेजी हंटर बियर 84 वाटल 63 लीटर किंमती 16 हजार 800 रूपये, 11 खड़े के कार्टुन में अंग्रेजी गोवा कम्पनी की 99 लीटर किमती 55 हजार रूपये, 6 खड्डे के कार्टुन में अंग्रेजी मेकडावल रम 54 लीटर लीटर किमती 51 हजार 840 रूपये, 8 खड्डे के कार्टुन में अंग्रेजी जिनियस कम्पनी की 72 लीटर किमती 40 हजार रूपये, 1 खड्डे के कार्टुन में अंग्रेजी ओल्डमंक अंग्रेजी शराब 09 लीटर कीमती 7200 रूपये मिली। कुल शराब की कीमत 1 लाख 70 हजार 840 रूपये की है।

अवैध शराब और वाहन किया जब्त 

बताया गया कि कार्रवाई में कुल 33 पेटी में 297 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती करीब 1 लाख 70 हजार 840 रूपये की जब्त की गई। आरोपी अंकित यादव से उक्त शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा मेक्स वाहन क्रमांक एमपी 50 बीसी 0496 कीमती 5 लाख रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

इनका रहा विशेष योगदान 

पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में दूसरा आरोपी महिन्द्रा मेक्स के चालक शेख ताजू उर्फ अनिश खान पिता शेख फरीद निवासी लिंगा पौड़ी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में उनकी टीम जिसमें सउनि भूमेश्वर वामनकर, आरक्षक सुंदर भलावी, रामचंद्र कौरेती, इशरार खान, शेखर, मुकेश, अमित गरयार, रमेश सिंगरौरे का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles