- मृत्यु भोज के खिलाफ थी श्रीमति सुधा
- श्रीमति सुधा को दी भावपूर्ण श्रृद्धाजंलि
- महिलाओं को सशक्त करने किया था प्रयास
मंडला महावीर न्यूज 29. कुर्मी समाज विकास संगठन मंडला की महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिला अध्यक्ष स्मृति शेष श्रीमती सुधा सिंगौर को कुर्मी समाज विकास संगठन मंडला द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रीमती सुधा सिंगौर कुर्मी समाज की एक सशक्त महिला कार्यकर्ता थी। जिन्होंने समाज के अध्यक्ष पद को सुशोभित करते हुए समाज की मातृशक्तियों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया। इनके प्रयासों से आज समाज की महिलाऐं अपने घर की चार दीवारी से बाहर निकल कर सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में भी अपनी रूचि दिखा रही है।

बताया गया कि श्रीमती सुधा अपने स्वयं के बुटीक सेंटर के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से भी जोड़कर रखी थी। इन्हें विभिन्न कलाओं जैसे पाक कला, नृत्य आदि में भी महारथ हासिल थी। इनके असामयिक निधन से कुर्मी समाज शोक संतप्त हैं। इनको श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय बिझिंया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल मंगल भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें समाज के विभिन्न ग्रामों से भाई, बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखते हुए संकल्प लिया कि हम सब सुधा जी के सपनों को पूरा करने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे।
मृत्यु भोज के विरोध में थी सुधा
बताया गया कि श्रीमति सुधा अपनी जिंदगी के अंतिम क्षणों में इच्छा जाहिर की थी कि यदि उनकी मृत्यु हो जाती है तो उनका तेरहवीं का कार्यक्रम ना किया जाए। श्रीमती सुधा मृत्यु भोज के हमेशा खिलाफ थीं। उनके परिवार ने उनकी इच्छा अनुसार तेरहवीं का कार्यक्रम न कर समाज को एक नया संदेश दिया है। जिसके लिए कुर्मी समाज उनको साधुवाद दिया।











