- मंडला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
- कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में मंडला दवा व्यवसायी
- काली पट्टी बांध कर किया विरोध, पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने प्रशासन को दिया ज्ञापन
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा जिला कलेक्टर मंडला को कोलकाता में हुई ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुराचार एवं निर्मम हत्या के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पीडि़त परिवार को जल्द न्याय मिले, सभी दोषियों को सख्त सजा मिले एवं महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर और ज्वलंत मुद्दों की मांग की। मंडला दवा विक्रेता संघ द्वारा ब्लॉक स्तर पर भी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।
मंडला जिले में घटना के विरोध स्वरूप विगत दो दिवस से काली पट्टी पहनकर सभी दवा व्यवसायी व्यापारिक गतिविधियां कर रहे हैं, जिसमें घटना का विरोध शामिल है। मंडला दवा व्यवसायियों ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। मंडला दवा संगठन उनके साथ है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुनील पांडे, सचिव विपिन बजाज, अनिल जैन, विजय बहादुर सिंह, अरविंद जैन, विकास क्षत्री, संजय पटैल, अमित कुमार जैन, योगेश सिहारे, अमित सोनी, नितिन कोष्टा, ज्योति श्रीवास्तव, बालकृष्ण चौरसिया, प्रतीक जैन, गुरुप्रीत सिंह, रघु चंद्रौल, अंकुर बासल, नारायण अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, राघवेन्द्र उपाध्याय, मुकेश मौर्य, विवेक शुक्ला, विमल साहू, गोपाल गुप्ता, रोहित अग्रवाल, रामेश्वर अग्रवाल, जगदीश साहू एवं एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।











