भव्यता से मनाया भगवान लवकुश का जन्मोत्सव

Advertisements
  • भव्यता से मनाया भगवान लवकुश का जन्मोत्सव
  • नवनिर्मित भगवान लवकुश के मंदिर को फूलों से सजाया गया
  • शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली वाहन रैली
  • दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

मंडला महावीर न्यूज 29. जिला मुख्यालय मंडला में लवकुश जयंती लव और कुश के जन्म की खुशी में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ कछवाहा समाज द्वारा मनाया गया। भगवान लवकुश का जन्मोत्सव के लिए कछवाहा समाज ने पहले से ही रूपरेखा और तैयारी कर रखी थी। जिससे यह दो दिवसीय जन्मोत्सव का आयोजन सफल रहा। बताया गया कि पड़ाव वार्ड स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान लवकुश का नव मंदिर निर्माण किया गया है। जहां भगवान लवकुश की प्रतिमा स्थापित की गई है।

बताया गया कि इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन ही भगवान लवकुश का जन्मोत्सव मनाया गया। इस शाम को श्रीराम मंदिर में सभी सामाजिक बंधु एकत्र हुए। जहां श्रीराम मंदिर को भव्य सजाया गया। वहीं लवकुश मंदिर को फूलों से सजाया गया। कछवाहा समाज के लोगों ने शाम को भगवान लवकुश के पूजन में उपस्थित हुए। जहां पूजन आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक लोग मौजूद रहे।

निकाली वाहन रैली 

भगवान लवकुश जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें प्रथम दिवस भगवान लवकुश का जन्मोत्सव मनाया गया है। दूसरे दिन भी पूजन, अर्चन किया गया और वाहन रैली निकाली गई। रैली के प्रारंभ के पहले भगवान श्रीराम और भगवान लवकुश का पूजन अर्चन किया गया। जय श्री राम की गूंज से पूरा नगर गूंजायमान रहा। रैली का प्रारंभ पड़ाव वार्ड स्थित श्री राम मंदिर परिसर से शुरू किया गया। रैली श्री राम मंदिर से चिलमन चौक, बसस्टैंड, लालीपुर, बिंझिया, नेहरू स्मारक, रपटा, कारीकोन, आंगन तिराहा, बजरंग चौराहा से वापस होते हुए नेहरु स्मारक, रेडक्रॉस, बड़ चौराहा, उदय चौक बुधवारी, झूला पुल, बलराम चौक से पड़ाव होते हुए रैली का समापन श्री राम मंदिर में किया गया।

Leave a Comment