ठगों ने बनाया मंडला कलेक्टर का फर्जी व्हाटसअप एकाउंट

  • ठगों ने बनाया मंडला कलेक्टर का फर्जी व्हाटसअप एकाउंट
  • लोगों को मैसेज कर मांग रहे थे पैसे, सायबर सेल पहुंची शिकायत
  • पुलिस की लोगों से सावधान रहने की अपील

मंडला महावीर न्यूज 29. लोगों को अपने जाल में फांसने ठग बाज रोज नए ट्रिक अपना रहे है और लोग इन ठगबाजों के जाल में आसानी से फंस रहे है। पुलिस और सायबर सेल ऐसे ठगबाजों से सावधान रहने की अपील और समझाईश समय समय पर देती है। बावजूद इसके ठगबाज नए नए तरीके अपनाकर लोगों को जाल में फंसाने की कोशिश करते है।

जानकारी अनुसार मंडला में पदस्थ नए कलेक्टर सोमेश मिश्रा का फर्जी व्हाट्सप्प एकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज कर पैसे मांगे जाने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में एक व्यक्ति ने साइबर सेल से संपर्क किया और बताया कि कलेक्टर मंडला की फोटो वाले व्हाट्सप्प एकाउंट से उसे एक मेसेज आया है। जिसमें पैसों की मांग की गई है। जानकारी मिलने के बाद साइबर सेल उक्त व्हाट्सप्प अकाउंट की जाँच की तो कई अन्य लोगो को इस अकाउंट से मेसेज किये जाने पता चला है। वैसे तो अभी तक किसी भी व्यक्ति के ठगी होने की जानकारी नहीं लगी है।

मोबाइल नंबर श्रीलंका का फोटो मंडला कलेक्टर की 

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि ऐसे चार पांच लोगों से ठगबाजों ने संपर्क करने का प्रयास किया है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल नंबर है इसलिए इसका ऑरिजन पता करने में समय लगेगा। उसने एक खाता नंबर भी शेयर किया है, जो भारत का ही है। हम बैंक से संपर्क कर व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब लोग जागरूक हो गए हैं इसलिए कोई भी व्यक्ति ने पैसा ट्रांसफर नहीं किया है।

ठगों से रहे सावधान 

आजकल सायबर अपराधी एवं अपराधिक तत्वों द्वारा जिलें के वरिष्ठ अधिकारियों के फोटो एवं नाम का उपयोग करके सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप आदि पर फर्जी, फेक एकाउंट बनाकर विभिन्न तरिके से अपनी बातों में फंसाकर किसी भी प्रकार की मांग या पैसे आदि की डिमांड करते हैं। ऐसे ठगों से सावधान रहने कहां गया है, जो वरिष्ठ अधिकारियों के नाम की आईडी बनाकर आपसे संपर्क करतें हैं।

सायबर सेल से तत्काल करें संपर्क 

बताया गया कि यदि इस तरह से कोई सायबर ठग आपसे संपर्क करें या आपके पास मैसेज आये तो उसका स्क्रीनशॉट लेकर, तत्काल ब्लॉक एवं रिपोर्ट करें। इसकी सूचना आप सायबर सेल मंडला के हेल्पलाइन 7049141561 में भी दे सकतें हैं।

Leave a Comment