- वीर सपूतों और स्वतंत्रता सैनानियों के योगदान से कराया रूबरू
- मोंटफोर्ट विद्यालय में 78 वे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया
मंडला महावीर न्यूज 29. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मोंटफोर्ट विद्यालय में 78 वे स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी अंथोनी भावेदिया थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया इसके बाद मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। संस्था प्रमुख ब्रदर बिनु चेरियन ने पुष्प गुच्छ और शाल पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कक्षा दसवीं की छात्रा ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद कक्षा छटवी के विद्यार्थियों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया जो देश भक्ति से ओतप्रोत था। कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में सर्वप्रथम स्वंत्रता दिवस की बधाई देते हुए वीर सपूतों और हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के योगदान को विस्तार से बताते हुए कहां कि हमें अपने देश और भी ऊंचाइयों तक ले कर जाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और संस्था प्राचार्य ने संयुक्त रूप से कक्षा बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त राशि सुखवानी, द्वितीय स्थान आकर्ष दुबे और मिताली जस्वानी, तृतीय स्थान पर निशा फागवानी और दसवीं बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम अनिरुध अग्रवाल द्वितीय प्रियल चंदेश्वर और तृतीय स्थान में आये अभिनव मिश्रा का सम्मान प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर किया। इसके साथ ही कुछ लीडर्स और शिक्षकों को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल स्तर की विभिन्न प्रतियोगितायों के प्रतिभगियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था प्रमुख ब्रदर बिनु चेरियन, उप प्राचार्य ब्रदर आनंद, कोर्डिनेटर समस्त शिक्षक स्टाफ व शाला प्रबंधन का ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।












