देश प्रेम के गीत से गूंज उठा नगर

Advertisements
  • देश प्रेम के गीत से गूंज उठा नगर
  • जिले के कलाकारों ने दर्शकों को कर दिया मंत्रमुग्ध
  • गायक कलाकारों को तिरंगा भेंट कर किया सम्मानित
  • एक शाम तिरंगे के नाम संगीत संध्या का आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत झंकार सभागृह में एक शाम तिरंगे के नाम संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें गायको ने राष्ट्रीय तिरंगे के सम्मान में अपने गीतों की प्रस्तुतियां दी। इस आयोजन में वर्दी धारी सेवाओं से जुड़े अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सैनिकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

प्रभारी अधिकारी जिला पर्यटन व संस्कृति परिषद जिला पंचायत कपिल तिवारी ने सभी आगंतुकों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया। अखिलेश उपाध्याय की एंकरिंग से सजी इस शाम में जिला माइनिंग ऑफिसर राहुल सांडिल्य द्वारा कर चले हम फिदा जानो तन साथियों, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मनोज भास्कर ने मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू, चंद्रेश खरे द्वारा छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, लवी बरमैया ने सत्यम शिवम सुंदरम एवं सुनो जाने वाले, जया सराफ द्वारा सर पर हिमालय का छत्र हो एवं वंदे मातरम सुजलाम सुफलाम, रमन बरमैया ने है प्रीत जहां की रीत सदा, विनय श्रीवास्तव ने धरती सुनहरी अंबर नीला, अनिल भोयर ने अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं, अग्रणी उपाध्याय ने मेरा जूता है जापानी, चितवन सुखवानी ने संदेशे आते हैं, संजय सराफ ने मेरा नाम राजू घराना अनाम, अनिल भोयर द्वारा ए मेरे प्यारे वतन, यशवंत तांबे द्वारा है प्रीत जहां की रीत सदा, श्याम बैरागी द्वारा मंडला में हर घर तिरंगा लगे, नन्हे कलाकार शशांक सोनी द्वारा की बोर्ड पर इंस्ट्रूमेंटल प्ले किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में नन्ही गायिका अग्रणी उपाध्याय द्वारा देश प्रेम के गीत की प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय प्रेम से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में सभी गायक कलाकारों को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं में सीएमओ नगरपालिका श्री नाफड़े का विशेष योगदान रहा। आभार प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बिंझिया मुकेश पांडे द्वारा किया गया। आयोजन में अखिलेश उपाध्याय द्वारा तिरंगे से जुड़ी हुई विविध जानकारियां प्रदान की गई। आयोजन में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, पप्पू शर्मा, संगीत प्रेमी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment