- राष्ट्रीय मानकों को पूर्ण कर मवई सीएचसी ने 92 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण
- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेसन
मंडला महावीर न्यूज 29. स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को गुणवत्तायुक्त सुविधाएं व चिकित्सीय सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र दिया जाता है। सीएमएचओ डॉ. केसी सरोते ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का उन्नयन किया जा रहा है। इसके साथ ही नेशनल हेल्थ सिस्टम रिर्सोस सेन्टर एनएचएसआरसी के तहत प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं का एनक्यूएएस, एनएबीएल, नेशनल क्वालिटी अस्योरेंस स्टेडर्ड के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय मानको के अनुसार विकसित किया जा रहा है। जिले की कुल 18 संस्थाओं को एनक्यूएएस का सर्टिफिकेसन मिल चुका है। इसके साथ ही आकांक्षी विकासखण्ड मवई का आयुष्मान आरोग्य मंदिर एचडब्ल्यूसी मेढा एवं एचडब्ल्यूसी मोतीनाला को सर्टिफिकेसन विगत दिनों प्राप्त हो चुका है।

जानकारी अनुसार जिले के अंतिम छोर में बसा विकासखंड मवई में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का एनक्यूएएस सर्टिफिकेसन विगत दिनों किया गया। एनक्यूएएस के लिए राष्ट्र स्तरीय टीम डॉ. मनोज झा माइकोबायोलाजिस्ट एवं डॉ वंदना सहनी वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ नई दिल्ली द्वारा निरीक्षण किया। जिसमें मवई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के 9 विभागों एवं 8 इंडीकेटर के तहत राष्ट्रीय मानको को पूर्ण कर संस्था द्वारा 92 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हुई। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई को एनक्यूएएस सर्टिफिकेसन प्राप्त हुआ।
बताया गया कि सीएमएचओ डॉ. केसी सरोते, सीएचसी मवई प्रभारी बीएमओ डॉ दिलीप कुमार अहिरवार, डॉ. भरत सिंह उदेशिया, डॉ. दिगविजय, डॉ. वैभव पटैल समेत सभी विभागों के नोडल एवं सब नोडल द्वारा संस्था को राष्ट्रीय मानको के अनुसार तैयार किया गया एवं जिला क्वालिटी नोडल के मार्गदर्शन में कार्य किया गया।












