कुश्ती का चहुमुखी विकास के लिए बैठक में चर्चा

  • कुश्ती का चहुमुखी विकास के लिए बैठक में चर्चा
  • जिला कुश्ती संघ मंडला की सामान्य बैठक नारायणगंज में आयोजित

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज में दुर्गाव्यमशाला के सभी सदस्यों के साथ आज जिला कुश्ती संघ के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भारतीय शैली कुश्ती संघ के महासचिव अर्जुन यादव उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्राम पदमी जर्जर व्यायाम शाला की हालत को देखकर नवीन निर्माण एवं कुश्ती का चहुमुखी विकास कैसे संभव हो सकता है इस पर चर्चा विस्तार से की गई।

बैठक में सभापति दुर्गा व्याम शला के संरक्षक मांगन लाल सोनी, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष गुलाब सिंह मारदारिया, सचिव किशोर गुप्ता, संरक्षक शिवराज कछवाहा, सोनू भलावी, राजुल ज्योतिषी, चंद्रशेखर सिंधिया, सह सचिव सुमित सोनी, सदस्य दीपक चक्रवाती, कपूरचंद, दुर्गा व्यामशाला के कोषाध्यक्ष रघुनंदन विश्वकर्मा, सचिव नरेश सोनी, संचालक राजेश सोनी, संतोष सोनी, गया चक्रवर्ती, खलीफा लल्ला चक्रवर्ती, भगवानदास, जेठू राय, कल्लू बर्मन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment