- छात्रों को बताए सनातन धर्म में गुरू की महत्ता
- शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में गुरु पूर्णिमा उत्सव
मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में गुरु पूर्णिमा उत्सव समारोह का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। किरण श्रीवास द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। गुरु वंदना के बाद आमंत्रित गुरूजनों एवं गणमान्य नागरिकों का श्रीफल व रूमाल देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी प्राचार्य द्वारा अपने स्वागत भाषण में संस्थान का परिचय व विजन से अवगत कराया।
आरपी शुक्ला द्वारा गुरू की महत्ता पर कविता का पाठन किया गया। भगवानदास झारिया द्वारा गुरू-शिष्य संबंध, एसआर शुक्ला द्वारा सनातन धर्म में गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं इन्दौर में आयोजित गुरू पूर्णिमा उत्सव समारोह का सीधा प्रसारण सभी को दिखाया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में प्रभारी प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में योग एवं ध्यान के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य विषय पर जानकारी प्रदान की।
राजकुमार सिगौर द्वारा आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार की भूमिका और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। डॉ गरिमा छाबड़ा ने महिला स्वास्थ्य, डॉ शोभना पटैल ने गुरू की महत्ता, विजित मेश्राम द्वारा जीवनशैली के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। दो दिवसीय कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सिगौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ प्रशांत यादव, डॉ घनश्याम झारिया, संदीप चौरसिया, संतोष नंदा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।











