मां रेवा आश्रम में होगी शिवलिंग की स्थापना

Advertisements
  • मां रेवा आश्रम सिलपुरा में होगी शिवलिंग की स्थापना
  • आश्रम में पूरे वर्ष आते है नर्मदा परिक्रमावासी

मंडला महावीर न्यूज 29. मां रेवा आश्रम सिलपुरा में साध्वी मनीषानंद के प्रयास से आकर्षक मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जहां 15 जुलाई के मध्य वृहद शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। जानकारी के अनुसार आश्रम में मां नर्मदा परिक्रमा वासियों की निरंतर सेवाएं प्रदान की जा रही है। आश्रम में पूरे वर्ष नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा की जाती है और उत्तरवाहनी परिक्रमा के अवसर पर सभी परिक्रमवासी कुछ समय विश्राम आश्रम में करते हैं। जुलाई माह में भोले बाबा का भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

 

Leave a Comment