- पौधारोपण कर बताया उनके संरक्षण का महत्व
- आम, जामुन का किया पौधारोपण
मंडला महावीर न्यूज 29. मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर मवई के ग्राम पंचायत देवरीदार में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण एक पेड़ अपनी माँ के नाम अंतर्गत किया गया। जिसमें आम एवं जामुन के पौधे लगाए गए। ग्राम के लोगों को पेड़, पौधे, वृक्षों के महत्व को समझाया।
तीव्र गति से जंगलों के विनाश एवं पर्यावरण के संतुलन से अपने आने वाली पीढ़ी को क्या कठिनाइयों से गुजारनी पड़ेगी इस बिंदु पर ग्राम के लोगों को बताया गया। पेड़, पौधे लगाकर उनके संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। पौधारोपण के दौरान ग्राम के लोग एवं ग्राम पंचायत देवरीदादर उप सरपंच अमर सिंह धुर्वे उपस्थित रहे।
Post Views: 224











