स्कूली बच्चों को सावधानी पूर्वक लाए ले जाए
शहर की यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का करें सहयोग
थाना यातायात पुलिस ने आटो यूनियन, स्कूल वैन चालकों के साथ की बैठक
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला यातायात पुलिस द्वारा थाना यातायात मंडला में ऑटो यूनियन के पदाधिकारी, ऑटो चालकों एवं स्कूल वैन के चालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में थाना प्रभारी यातायात ललित धुर्वे द्वारा यातायात नियमों का पालन करने की समझाएं दी। यातायात प्रभारी ने कहां कि वैन और ऑटो चालक स्कूली बच्चों को लाने ले जाने का काम करते हैं, वह सावधानी पूर्वक बच्चों को लाने ले जाने का कार्य करें।

बैठक में यातायात प्रभारी ने कहां कि क्षमता से अधिक बच्चों एवं सवारियों को अपने ऑटो, वैन में ना बैठाये, तेज गति से वाहन ना चलाएं शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज पूर्ण रखें, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें। यातायात संकेतों रेड लाइट जंप ना करें, बिना वैध बीमा के वाहन ना चलाएं है। इसके साथ ही रोड पर अनावश्यक वाहन खड़े न करें एवं शहर की यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।












